सोनाखान। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन तथा बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे की सहमति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बलौदाबाजार पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गार्डन चौक में आयोजित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निरंकुशता, दोहरी नीति, भ्रष्टाचार, अत्याचार तथा शासकीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, पूर्व निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, युधिष्ठिर नायक, परमेश्वर यदु, सुनील कुर्रे, शैलेन्द्र बंजारे, दीपक कुमार, प्रवीण सेन, लक्ष्मी साहू, कालंद्री वर्मा, खिलेंद्र दाऊ, मोती वर्मा, छल्ला साहू, अभिषेक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनाखान क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, देव कुमार साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हेमलाल बरिहा, हरिराम नाग सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, आमजन, माताएं एवं बहनों ने कार्यक्रम में भाग लेकर उसे सफल बनाया।