छुरा/ गरियाबंद:- नगर पंचायत छुरा में अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद की अध्यक्षता में प्रेजिडेंट इन काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। इसके साथ ही राजातालाब महतारी घाट निर्माण, डेड बॉडी फ्रिजर बॉक्स व्यवस्था, थाना परिसर पेवर ब्लॉक, बाजार परिसर पेवर ब्लॉक, सदर रोड एवं अटल परिसर पेवर ब्लॉक, टीना शेड निर्माण, नगर चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरा स्थापना तथा शीतला मंदिर के पास आकांक्षीय शौचालय निर्माण जैसे महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्यों पर भी मोहर लगी।
बैठक में उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति राजस्व विभाग चित्तरेखा ध्रुव, महिला एवं बाल विकास सभापति रजनी लहरे, लोकनिर्माण विभाग सभापति बलराज पटेल, स्वास्थ्य विभाग सभापति गरिमा ध्रुव उपस्थित रहे।
बैठक में नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।