लोकेश यदु जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्राकर बने जिला मंत्री 

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 19, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा बलौदाबाज़ार (BJYM) की नई कार्यकारिणी में स्थानीय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के आदेशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव के सहमति से युवामोर्चा जिलाध्यक्ष प्रणाम्य पांडे ने अपने कार्यकारणी की घोषणा किया है जिसमें लोकेश यदु और धर्मेंद्र चंद्राकर जैसे युवाओं का जिला स्तर पर पदाधिकारी केवल उनके व्यक्तिगत नेतृत्व की पहचान है, बल्कि सिंधोरा के लिए भी गर्व की बात है।

विशेष रूप से सिंधोरा का राजनीति में हमेशा से प्रभाव रहा है। दुर्गा महेश्वर और शंभू सिंह डहरिया जैसे दिग्गज नेताओं ने गांव को पहचान दिलाया जिसके मार्गदर्शन में राजनीतिक सफर शुरू करना इन युवाओं के लिए एक मजबूत आधार रहा है।

नई नियुक्तियों की मुख्य बातें:

 लोकेश यदु (पलारी मंडल): जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।

 धर्मेंद्र चंद्राकर (संडी मंडल):जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी।

 अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां: कौशल साहू (जिला मंत्री), भोला वर्मा (प्रशिक्षण सह-प्रमुख), और पायल साहू (कन्या शक्ति सह-संयोजक)।

 मंडल अध्यक्ष: पलारी से प्रमोद देवांगन, संडी से हिमांशु वर्मा और रोहांसी से लखन यादव को कमान सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष आनंद यादव व भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रणाम्य पांडे द्वारा किया गया यह विस्तार संगठन में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा। आशा है कि ये सभी युवा पदाधिकारी अपने वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment