असम चुनाव से लौटे मोक्ष कुमार प्रधान, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

SARJU PRASAD SAHU

April 8, 2026

बसना/महासमुंद। असम विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाकर लौटे कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले कामाख्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बसना सहित पूरे छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य और जनता की खुशहाली के लिए मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया।

ज्ञात हो कि असम विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को मोक्ष कुमार प्रधान ने पूरी निष्ठा और रणनीतिक कुशलता के साथ निभाया। उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह के पक्ष में माहौल बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी रही, जिसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।

वापसी के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति जनता का उत्साह और विश्वास साफ दिखाई दिया। उन्होंने दावा किया कि उदारबंद क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और जनता बदलाव चाहती है।

इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता को केवल झूठे वादों और भ्रम में रखा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और विकास की धीमी रफ्तार से आम आदमी परेशान है, और अब जनता जवाब देने के मूड में है।

बसना विधानसभा क्षेत्र को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। युवाओं, किसानों और आम जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

मोक्ष कुमार प्रधान की सक्रियता और आक्रामक तेवर से यह संकेत मिल रहा है कि वे क्षेत्रीय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों में कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए पूरी तैयारी में हैं। उनके लौटने से बसना क्षेत्र के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment