बलौदा बाजार-भाटापारा आरोपिया से ₹13,160 कीमत मूल्य का 116 देशी मसाला शराब किया गया जप्त
आपरेशन विश्वास” के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही* लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 31.03.2025 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा नेहरू वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाली एक आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया से ₹13,160 कीमत मूल्य का 116 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपिया के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपिया- कुंती साहू उम्र 52 साल निवासी नेहरू वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
Prashasan dwara bahut Achcha Karya