अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 17 बाइक बरामद

TEJASWI NATH SONI

December 6, 2025

बलौदाबाजार-भाटापारा, 06 दिसम्बर 2025/ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से ₹10,80,000 मूल्य की 17 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

 

पिछले कुछ महीनों से जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही थी। आरोपी बाजार, बैंक, दुकान, सुनसान क्षेत्रों एवं घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाते थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता ने साइबर सेल को विशेष निर्देश दिए थे।

 

साइबर सेल टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर लगातार दबिश दी। जांच में सामने आया कि दोनों गिरोह पिछले 2–3 वर्षों से सक्रिय थे। चोरी के बाद आरोपी वाहन के नंबर प्लेट बदल देते थे, इंजन व चेसिस नंबर मिटा देते थे और मोटरसाइकिल को दूसरे जिलों में बेच दिया करते थे। बाइक की पहचान छुपाने के लिए वाइजर, मडगार्ड बदलकर रेडियम से नए नाम भी लिखवाए जाते थे, जैसे— “किंग ऑफ हिरमी”, “कातिल AK-47” आदि।

 

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले खरीदारों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. टिकेश्वर उर्फ राजा यादव, 20 वर्ष, निवासी ग्राम हिरमी, थाना सुहेला

 

 

2. योगेश यादव उर्फ सर्किट, 18 वर्ष, कुम्हारपारा, रामसागर वार्ड, भाटापारा

 

 

3. भानु वर्मा, 19 वर्ष, निवासी ग्राम अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण

 

 

4. विधि से संघर्षरत बालक

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment