जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। अतिरिक्त तहसीलदार प्रेमा मिंज को नगर पालिका परिषद भाटापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा आदेश जारी किया गया है।
दरअसल, पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान को वित्तीय अनियमितताओं के चलते राज्य शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद नगर पालिका में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह जिम्मेदारी प्रेमा मिंज को दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों और व्यवस्था को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रेमा मिंज आगामी आदेश तक इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।