
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
बलौदाबाजार, 1 अक्टूबर 2025।
पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में जिले के ग्रामीण अब आगे बढ़ रहे हैं। ग्राम रवान निवासी धनेश कुमार वैष्णव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम स्थापित किया है। इस पहल से उन्हें न केवल मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
योजना का लाभ कैसे मिला
धनेश ने बताया कि उन्होंने स्थानीय समाचार पत्र में विज्ञापन देखने के बाद बिजली विभाग से जानकारी प्राप्त की। योजना के अंतर्गत उन्हें शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई। सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।
आत्मनिर्भरता की ओर ग्रामीण
धनेश कुमार वैष्णव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है। अब उनका परिवार मुफ्त बिजली का उपयोग कर पा रहा है और भविष्य में भी इससे आर्थिक बचत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे सामान्य नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल बताया।
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य
धनेश ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस योजना का लाभ उठाएँ। सौर ऊर्जा अपनाकर वे न केवल अपने घरों को रोशन कर सकते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण भी कर सकते हैं।
Paryavaran ko surakshit rakhne ke liye aur bijali khapat Ko rokane ke liye saur panel bahut hi upyogi labhdayak hota hai to businessman aur aam Janata logon jismein jyada bijali ki avashyakta hoti hai unko solar panel lagane ki bahut jyada jarurat Hoti Hai to dhanyvad karta hun is bhai ko jo apne ghar mein saur panel lagaye Hain बहुत-बहुत shukriya dhanyvad badhai
बहुत अच्छा प्रयास, दिल से सलाम ❤️