शादी-ब्याह के सीजन में मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने पर सख्ती, जिला पुलिस की बड़ी पहल

TEKRAM KOSLE

April 18, 2025

Masb news

रिपोर्टर टेकराम कोसले

शादी-ब्याह के मौसम में मालवाहक वाहनों में सार्वजनिक परिवहन किए जाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस बल ने ठोस कदम उठाए हैं। इस दिशा में प्रत्येक गांव और कस्बे में मौजूद मालवाहक वाहनों की सूची तैयार की जा रही है।इन वाहनों के मालिकों और चालकों की बैठक आयोजित कर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया जा रहा है। बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि मालवाहक वाहनों का उपयोग सवारी ढोने के लिए नहीं किया जाए, क्योंकि यह सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बन चुका है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से अब तक 192 वाहन मालिकों चालकों से सहमति पत्र भरवाए जा चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपने वाहनों का उपयोग केवल माल परिवहन के लिए करने का आश्वासन दिया है।
पूर्व में भी प्रशासन द्वारा इन वाहनों पर “सवारी के लिए प्रयोग न करें” जैसे जागरूकता स्टीकर लगाए गए थे। जिला पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संपादक { समाचार }

Share this content:

1 thought on “शादी-ब्याह के सीजन में मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने पर सख्ती, जिला पुलिस की बड़ी पहल”

Leave a Comment