वाराणसी स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, यात्री डॉक्टर ने निभाई फरिश्ते की भूमिका

SARJU PRASAD SAHU

May 19, 2025

वाराणसी-: रेलवे स्टेशन रविवार दोपहर एक अनोखी और भावुक करने वाली घटना का गवाह बना, जब एक महिला यात्री ने अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर स्टेशन परिसर में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह अद्भुत घटना हरदत्तपुर साइड स्थित फुट ओवर ब्रिज (FOB) के ऊपर दोपहर लगभग 1 बजे घटी प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा नामक महिला, जो संतोष गुलरिया की पत्नी हैं और मूल रूप से ग्राम गोल्ड रहिया, थाना महोली, जिला सीतापुर की निवासी हैं, अपने पति के साथ बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंची थीं तभी अचानक उन्हें तेज लेबर पेन शुरू हो गया। स्थिति को गंभीर होता देख आसपास मौजूद यात्रियों ने तत्काल रेलवे कर्मचारियों को सूचित किया संयोग से उसी समय एक चिकित्सक यात्री के रूप में मौके पर मौजूद थे। उन्होंने न केवल तुरंत स्थिति को संभाला, बल्कि रेलवे स्टाफ, CW स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्टेशन मास्टर के सहयोग से वहीं पर सुरक्षित डिलीवरी कराई महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। घटना के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित बताई जा रही है रेलवे प्रशासन ने इस मौके पर तत्परता से सहयोग करने वाले डॉक्टर, सुरक्षा बल और अन्य स्टाफ की सराहना की है स्टेशन अधिकारियों ने तुरंत जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी महिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी देखरेख की जा रही है रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की मानवीय संवेदनशीलता और सेवा की भावना रेलवे की सामाजिक जिम्मेदारियों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इंसानियत ही सबसे बड़ी सेवा है, और यह घटना उसका बेहतरीन उदाहरण है

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment