ग्राम साबर में चाकू से प्राणघातक वार का गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

SARJU PRASAD SAHU

June 9, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

कसडोल-: पुलिस थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 06 घंटे के भीतर आरोपी को लिया गया हिरासत में,आरोपी द्वारा पुराने लेनदेन की बात को लेकर रंजिशवश प्रार्थी के गले में चाकू से वार कर पहुंचाया गया गंभीर चोंट,प्रार्थी रोशन लाल कुर्मी निवासी ग्राम बनडभरा थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दिनांक 07.06.2025 को ग्राम साबर में गांव वालों के साथ एक बारात कार्यक्रम में आया हुआ था, की इसी बीच सायं 05.45 बजे आरोपी चेतन कश्यप द्वारा पुराने पैसा लेनदेन की बात को लेकर पीछे से आकर धारदार चाकू से प्रार्थी के गले में प्राण घातक वारकर गंभीर चोट पहुंचाया है*। की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 389/2025 धारा 109 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी चेतन कश्यप को हिरासत* में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पूर्व के पैसे लेनदेन की बात को लेकर रंजीतवश प्रार्थी के ऊपर चाकू से वारकर, उसे गंभीर चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 08.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- चेतन कश्यप उम्र 25 साल निवासी ग्राम बनडभरा थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment