ड्योढ़ीपार देशहा सेन समाज का ‘युवा जागरण अभियान’: झलप और अरंड परिक्षेत्र में युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन

BIRENDRA KUMAR SEN

July 7, 2026

ड्योढ़ीपार देशहा सेन समाज का ‘युवा जागरण अभियान’: झलप और अरंड परिक्षेत्र में युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन

लखनपुर। ड्योढ़ीपार देशहा सेन समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से “युवा जागरण एवं संगठन विस्तार अभियान” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सिरपुर महासभा की इकाई झलप परिक्षेत्र एवं अरंड परिक्षेत्र की एक संयुक्त बैठक ग्राम लखनपुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं और महिलाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़कर संगठनात्मक विस्तार को गति देना था।

​बैठक में समाज की उन्नति के लिए युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। सर्वसम्मति से चर्चा के बाद दोनों परिक्षेत्रों के लिए युवा प्रकोष्ठ और अरंड परिक्षेत्र के लिए महिला प्रकोष्ठ का गठन कर नई कार्यकारिणी घोषित की गई।

1. झलप परिक्षेत्र (युवा प्रकोष्ठ):

  • अध्यक्ष: लोकनाथ सेन (बरेकेल)
  • उपाध्यक्ष: कार्तिक सेन (झलप)
  • सचिव – दुष्यंत सेन (लखनपुर)
  • कोषाध्यक्ष: प्रीतम सेन

2. अरंड परिक्षेत्र (युवा प्रकोष्ठ):

  • अध्यक्ष: रोहित सेन (भरवामुड़ा)
  • उपाध्यक्ष: तुलेश्वर सेन (रंगोरा)
  • सचिव-संतोष सेन (कुम्हारीमुड़ा)
  • कोषाध्यक्ष – युवराज सेन (कौंसरा)
  • महामंत्री – झम्मन सेन (पंडरिखार)
  • प्रचारमंत्री – देवव्रत सेन (भीखापाली)
  • संगठन सचिव- मुकेश सेन (घोघरा)

3. अरंड परिक्षेत्र​ड्योढ़ीपार देशहा सेन समाज का महिला प्रकोष्ठ का गठनत्र (महिला प्रकोष्ठ):

  • अध्यक्ष: श्रीमती हिना सेन
  • सचिव: श्रीमती त्रिवेणी सेन

​इस विशेष अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सेन एवं प्रदेश सचिव श्री वीरेंद्र सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में झलप परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कौशिक, पंच श्री चंदूलाल सेन, पंच श्री अश्वनी सेन, वरिष्ठ समाजसेवी श्री चैतराम सेन, समाजसेवी श्री ईश्वर सेन सहित झलप परिक्षेत्र के मूल प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों ने नवगठित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

​वहीं अरंड परिक्षेत्र से संरक्षक श्री दौलत सेन, अध्यक्ष श्री शेषनारायण सेन, सचिव श्री घनश्याम सेन, पंच श्री ठाकुर राम, श्री नागेश्वर सेन, और समाजसेवी श्री लोकेश्वर सेन ने भी नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

​बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति में युवाओं और महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ‘युवा जागरण एवं संगठन विस्तार अभियान’ के माध्यम से समाज के प्रत्येक गाँव और परिक्षेत्र तक पहुँच बनाई जाएगी। इसके जरिए नई पीढ़ी को संगठन से जोड़कर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में युवा साथियों में राहुल सेन, यशवंत सेन, सोनू सेन, सूरज सेन, देवव्रत, मुकेश, झम्मन सहित दोनों परिक्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाजहित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment