कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल ने विद्यार्थियों को शांति एवं मानवता का दिया संदेश,

BHUPENDRA SINHA

August 21, 2026

आतंकवाद के पीड़ितों की स्मृति एवं श्रद्धांजलि का अंतर्राष्ट्रीय दिवस,

छुरा / गरियाबंद :- आईएसबीएम विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दिनांक 21 अगस्त 2026 कोआतंकवाद के पीड़ितों की स्मृति एवं श्रद्धांजलि का अंतर्राष्ट्रीय दिवसके अवसर पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के कारण अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा विद्यार्थियों में शांति, एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल, संयुक्त कुलसचिव डॉ. रानी झा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. ओमप्रकाश साहू एवं विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. पी. विश्वनाथन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शांति, मानवता और सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रुप मे. कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल ने अपने संबोधन में आतंकवाद के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आतंकवाद केवल व्यक्तियों या परिवारों को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की शांति एवं विकास को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शांति, सद्भावना, मानवता और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

तत्पश्चात संयुक्त कुलसचिव डॉ. रानी झा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम के अगले वक्ता के रुप मे डॉ. ओमप्रकाश साहू ने आतंकवाद के विरुद्ध जागरूकता एवं शांति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंसा, घृणा एवं भेदभाव से दूर रहकर मानवता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। वही डॉ. पी. वी. विश्वनाथन सर, डीन, फैकल्टी ऑफ साइंसेज ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से शांतिपूर्ण एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रतिभागी के रुप मे शामिल विद्यार्थियों ने अपने विचार एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिसमें आतंकवाद के दुष्प्रभाव, शांति, राष्ट्रीय एकता एवं मानवता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही अपने वक्तव्यों के माध्यम से आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया। देशभक्ति गीत ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम, भावनात्मक एकता एवं देशभक्ति की भावना से भर दिया। उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने प्रस्तुति की सराहना की।

अंत में कार्यक्रम के संयोजक सहायक प्राध्यापक श्री दुष्यंत यादव (इंजीनियरिंग विभाग) द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने वाले रजिस्ट्रार महोदय, ज्वाइंट रजिस्ट्रार महोदया, डीएसडब्ल्यू सर, डीन ऑफ साइंसेस सर, इंजीनियरिंग विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से ही कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

कार्यक्रम का समापन आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए शांति, मानवता, भाईचारे, राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment