किशनपुर में नई सहकारी समिति का वर्चुअल उद्घाटन, मुख्यमंत्री बोले- किसानों को मिलेगी सुविधा

SARJU PRASAD SAHU

April 17, 2026

पिथौरा/महासमुंद। नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी मर्यादित किशनपुर का आभासी उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम घृतलहरे ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा विशेष अतिथि रहीं।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुई। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, रिबीकांती बरिहा, कृषक सहकारी समिति पिथौरा के अध्यक्ष विजयराज पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, सिताराम सिंहा, सुरेंद्र साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

किसानों को सीधा लाभ

जनपद अध्यक्ष ऊषा घृतलहरे ने नवीन समिति को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के हित में काम करती है। अब किसानों को खाद, बीज, कृषि सामग्री और ऋण आसानी से मिल सकेगा। जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा ने कहा कि सरकार ने सभी की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नई समिति खोली है।

515 समितियों का एक साथ शुभारंभ

भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किशनपुर सहित प्रदेश भर में 515 नई सहकारी समितियों का आभासी माध्यम से शुभारंभ किया। इससे किसानों को सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्था मिलेगी। सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल ने कहा कि अब किसानों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, सभी कार्य समिति से आसानी से होंगे।

कार्यक्रम का संचालन जगतराम प्रधान ने किया, जबकि आभार सरपंच रिबीकांती बरिहा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कृष्णकुमार डड़सेना, रामकृष्ण मने, मनोज ठाकुर, नरेश सोना, सरिता साहू, ब्रजेश प्रधान, रितेश प्रधान, मोहित निषाद, योगेश साहू, लालबिहारी प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment