भाटापारा। घर से रोज की तरह कार्यालय जाने के लिए निकले एक युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। भाटापारा ग्रामीण के पूर्व थाना प्रभारी तुलसी राम साहू के पुत्र मनीष साहू बीते 1 जुलाई 2026 (बुधवार) से लापता हैं। परिवार का कहना है कि मनीष साहू सुबह अपने घर से सफेद रंग की एक्टिवा (क्रमांक CG 04 P N 9790) से कार्यालय के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार, निर्धारित समय पर घर नहीं लौटने पर पहले उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, मित्रों और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को पूरे दिन लगातार खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक भी मनीष साहू के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार की चिंता हर गुजरते घंटे के साथ बढ़ती जा रही है और घर में बेचैनी का माहौल है।
परिवार ने आमजन से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने मनीष साहू को कहीं देखा हो या उनके संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो कृपया बिना देर किए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। आपकी एक सूचना किसी परिवार की उम्मीदों को फिर से जीवित कर सकती है।
संपर्क करें:
पिता: 9131924442 जीजा:9977249171 भाई: 8871148536
अपील
यदि यह समाचार आपके सामने आया है, तो कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें। हो सकता है आपकी एक शेयर या एक सूचना मनीष साहू को सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाने का माध्यम बन जाए।