इंस्टाग्राम पर फोटो एडिट कर युवती को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

SARJU PRASAD SAHU

May 8, 2026

सक्ति। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में युवती की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विनीत सिंह (23 वर्ष), पिता करण सिंह, निवासी ग्राम हरेई टोली थाना बरही जिला कटनी (म.प्र.), वर्तमान निवास बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र, के खिलाफ अपराध क्रमांक 130/2026 के तहत धारा 296, 238 बीएनएस एवं 67(A) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने 7 अप्रैल 2026 को मालखरौदा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी ने बातचीत के लिए उसे मोबाइल फोन दिया था। बाद में 11 मार्च 2026 को आरोपी ने अपना दिया हुआ मोबाइल और पीड़िता का मोबाइल वापस ले लिया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल में मौजूद दोनों के संयुक्त फोटो को एडिट कर उसे बदनाम करने की नीयत से पीड़िता के रिश्तेदारों को व्हाट्सएप के जरिए वायरल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी मालखरौदा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे 8 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment