पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक राजेश साहू का घर बिजली बिल से मिली स्थायी मुक्ति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

TEJASWI NATH SONI

January 6, 2026

बलौदाबाजार, 05 जनवरी 2026/
प्रधानमंत्री पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी कड़ी में संजय नगर कॉलोनी निवासी एवं पेशे से शिक्षक राजेश साहू के घर में यह योजना एक नई रोशनी लेकर आई है।

शिक्षक राजेश साहू ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बिजली विभाग कार्यालय से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। योजना की उपयोगिता और लाभों को समझते हुए उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराने का निर्णय लिया।

सरकारी योजना के अंतर्गत उन्हें सरल प्रक्रिया, आसान किस्तों और आकर्षक सब्सिडी का लाभ मिला, जिससे सोलर पैनल लगवाना उनके लिए सहज और किफायती हो सका। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद अब उनका घर पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित हो रहा है और उन्हें हर माह आने वाले भारी बिजली बिल से स्थायी राहत मिली है।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षक राजेश साहू ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक रूप से भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजेश साहू का मानना है कि इस योजना से लोग स्वच्छ ऊर्जा की ओर प्रेरित होंगे और भविष्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में देश एक मजबूत कदम आगे बढ़ाएगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment