41वीं बार रक्तदान कर राज सोनी ने पेश की मानवता की मिसाल

TEJASWI NATH SONI

May 5, 2026

कसडोल। नगर के समाजसेवी राज सोनी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए 41वीं बार रक्तदान किया। जानकारी मिलते ही वे तत्काल अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचे और जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बताया गया कि वार्ड क्रमांक 12 निवासी पुरुषोत्तम साहू एवं फिरतिन बाई साहू की सुपुत्री को रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही राज सोनी बिना देर किए अस्पताल पहुंचे और अपना ब्लड ग्रुप A+ का रक्तदान किया।

❤️ “रक्तदान महादान” का संदेश

राज सोनी ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जरूरत पड़ने पर हर व्यक्ति को आगे आकर किसी की मदद करनी चाहिए।” उन्होंने लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

📞 जरूरतमंदों के लिए हमेशा तैयार

राज सोनी ने बताया कि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता हो तो वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं—

मोबाइल: 9977375699

उनके इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ रही है और लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment