मैग्नेटो मॉल पार्किंग विवाद: “गांव का गंवार” कहकर गाली देने वाले रॉकी बॉक्सर और सोमा देवांगन गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

May 11, 2026

मैग्नेटो मॉल पार्किंग विवाद: “गांव का गंवार” कहकर गाली देने वाले रॉकी बॉक्सर और सोमा देवांगन गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षिका धनिशा धीवर की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने इंफ्लूएंसर के भाई रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बॉक्सर को जेल भेज दिया है। वहीं, मामले की सह-आरोपी सोमा देवांगन और उनकी साथी गरिमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जमानत मिल गई है।

​घटना 9 मई की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका धनिशा धीवर अपने परिवार और बच्चों के साथ मॉल घूमने आई थीं। जब उनका परिवार अपनी बोलेरो गाड़ी (CG 04 JC 1581) पार्किंग से निकाल रहा था, तभी कार (CG 04 NH 9699) में सवार रोहन, सोमा और गरिमा वहां पहुंचे।

​पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार चालक रोहन ने गाड़ी से उतरते ही गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहकर गाली देना शुरू कर दिया। आरोपी ने रौब झाड़ते हुए कहा कि “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है?” विवाद इतना बढ़ा कि रोहन ने अपनी कार से हॉकी स्टिक निकाल ली और मारपीट की धमकी देते हुए धक्का-मुक्की की। इस बीच-बचाव में गोपेश साहू और शिक्षिका के बेटे अरमान धीवर को चोटें आई हैं।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की। सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद तीनों की गिरफ्तारी की गई।

​इस मामले में शिक्षक परिवार के अपमान और अभद्र टिप्पणी को लेकर बजरंग दल ने भी कड़ा विरोध जताया है। बजरंग दल के सदस्य देर रात तेलीबांधा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहन उर्फ रॉकी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य दो महिला आरोपियों को जमानत दे दी गई है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment