छुरा/गरियाबंद:- छुरा नगर में भीषण गर्मी को देखते हुए नगरवासियों, राहगीरों एवं यात्रियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत एवं जन सहयोग से नगर के 8 प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। यह व्यवस्था आमजन को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल है।
स्थापना किए गए स्थान इस प्रकार हैं—
कोमाखान रोड – विनय गुप्ता दुकान के पास
तिलाई दादर रोड – हेमनारायण देवांगन किराना दुकान के पास
बस स्टेशन – यात्री प्रतीक्षालय के पास
नगर पंचायत कार्यालय के पास – महेश सचदेवा (बाबा ट्रेडर्स) दुकान के पास
सदर रोड – शंकर सचदेव इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास
स्टेट बैंक के पास – रिंकू सचदेव दुकान के पास
लोहझर रोड – सुनील सचदेव दुकान के पास
शिव चौक रोड – भोले शंकर जायसवाल दुकान के पास
इस जनसेवा कार्य के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने सभी जनसहयोगकर्ताओं, व्यापारियों एवं सहयोगी नागरिकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के समय राहगीरों, यात्रियों एवं नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। जनसहयोग से यह कार्य और अधिक प्रभावी रूप से पूरा हुआ है। आने वाले समय में भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा और सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।