विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में ओपन जिम का लोकार्पण,

BHUPENDRA SINHA

June 19, 2026

छुरा/ गरियाबंद:- नगर के वार्ड क्रमांक 4, रावणभाटा में विश्व योग दिवस के दो दिन पूर्व नगरवासियों के स्वास्थ्य एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम का लोकार्पण कर नगर को समर्पित किया गया।

नागरिकों के स्वास्थ्य का संरक्षण करना एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रही है। इसी उद्देश्य के साथ आज फीता काटकर इस ओपन जिम का शुभारंभ किया गया।

इस ओपन जिम में बच्चों एवं युवाओं के लिए झूला, फिसलपट्टी तथा व्यायाम हेतु आवश्यक जिम उपकरण स्थापित किए गए हैं। साथ ही संध्याकाल में उपयोग हेतु प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही सभी नगरवासियों से निवेदन है कि इस ओपन जिम का नियमित उपयोग कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक कुमार सलामे,उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति चित्रेखा ध्रुव, रजनी लहरे,गरिमा ध्रुव,पार्षद सलीम मेमन, यामीन(ट्रांसजेंडर), पंचराम टंडन, दीप्ति यादव, , राजस्व निरीक्षक रामाधार यादव, कैशियर वीरेंद्र ठाकुर, लेखापाल जितेंद्र पाटकर, धनेश्वर नाग, मिथलेश सिन्हा,मनोज दुबे,कमलेश सिन्हा,शोएब अली,परमेश्वर सिन्हा,मेघराज यादव, वेदप्रकाश मरकाम, दानेश्वर निर्मलकर,रमेश निर्मलकर,वरिष्ठ नागरिक भवानी शंकर सेन, राजू यादव, हीरालाल नायक, सुखीत निषाद, मोतीराम साहू,निखिल साहू, लालू राठौर, धर्मदास थदानी, पीयूष सिन्हा,मानसिंह दीवान एवं बच्चे उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment