छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के जिला संरक्षक बने निलेन्द्र राठौर, पत्रकारों में हर्ष की लहर

SARJU PRASAD SAHU

July 20, 2026

 

 

 

 

 

 

 

हरदीबाजार। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा जिले की नई कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना और जिला महासचिव ओम गवेल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में हरदीबाजार निवासी एवं नईदुनिया के पत्रकार निलेन्द्र राठौर को जिला संरक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया।

निलेन्द्र राठौर लंबे समय से निष्पक्ष, जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि निलेन्द्र राठौर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा जिले में और अधिक मजबूत होगा। साथ ही पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, संगठनात्मक एकजुटता, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा मिलेगी।

नियुक्ति के बाद पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने निलेन्द्र राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके संरक्षण में संगठन पत्रकार हितों के संरक्षण के साथ-साथ समाजहित में भी उल्लेखनीय कार्य करेगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment