पलारी। नगर पलारी में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से श्री तथास्तु फिट कम्युनिटी तथा श्री सिद्धिविनायक हीरो परिवार, पलारी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 8 फरवरी, रविवार को एक दिवसीय मेगा हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 9 बजे से श्री सिद्धिविनायक हीरो शोरूम, मेन रोड पलारी परिसर में संपन्न होगा।
आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्वास्थ्य शिविर में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए निःशुल्क फुल बॉडी हेल्थ चेकअप की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जांच कर सकें। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ₹2 लाख नगद पुरस्कार राशि का महाबंपर लकी ड्रॉ रहेगा। लकी ड्रॉ हेतु कूपन एंट्री का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राहक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्री सिद्धिविनायक हीरो शोरूम से जुड़े सम्माननीय ग्राहक भाई-बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उपस्थित जनसमूह के मनोरंजन के लिए डांस टीम एवं मैजिक शो की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन स्थल पर सभी आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर शोरूम द्वारा नई एवं आकर्षक ऑफर्स की घोषणा भी की जाएगी। श्री सिद्धिविनायक हीरो शोरूम के संचालक शैलेंद्र साहू (सैम) ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन पूरी तरह जनहित एवं सेवा भावना से किया जा रहा है, अतः अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर इसका लाभ लें। उन्होंने बताया कि आपकी सेवा हमारा कर्तव्य को चरितार्थ करते हुए यह पहल की गई है।