स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव नए शिक्षा सत्र से पहले DEO, BEO और संयुक्त संचालकों को मिली नई जिम्मेदारियां

TEJASWI NATH SONI

June 11, 2026

नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने से पहले छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में 28 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) एवं संयुक्त संचालकों की नई पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय का प्रभार सौंपा गया है। वहीं एम. जी. सतीश को रायपुर जिले का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नियुक्त किया गया है।

 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह फेरबदल नए शिक्षा सत्र की बेहतर तैयारी, प्रशासनिक कार्यों में गति लाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।

विभागीय स्तर पर इसे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अधिकारियों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रबंधन तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment