कसडोल। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित वर्ष 2026 के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कसडोल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कक्षा 12वीं में विद्यालय के छात्र लक्की चौधरी (पिता गोरेलाल चौधरी) ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया तथा जिला बलौदाबाजार की प्रवीण्य सूची में 5वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
📊 कक्षा 12वीं का परिणाम
विद्यालय से कुल 58 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें—
31 प्रथम श्रेणी
15 द्वितीय श्रेणी
01 तृतीय श्रेणी
में उत्तीर्ण हुए।
प्रथम: लक्की चौधरी – 94.2%
द्वितीय: लक्ष्मी साहू – 89%
तृतीय: स्वाति कैवर्त्य – 85%
📊 कक्षा 10वीं का परिणाम
कक्षा 10वीं में कुल 79 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें—
54 प्रथम श्रेणी
16 द्वितीय श्रेणी
में उत्तीर्ण हुए।
प्रथम: तुलसी ठाकुर – 93.6%
द्वितीय: यशवंत कुम्हार – 92.3%
तृतीय: आयुष कश्यप – 91.5%
🎉 विद्यालय में खुशी का माहौल
इस शानदार सफलता पर विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष गंगाप्रसाद साहू, उपाध्यक्ष भोजपाल वर्मा, व्यवस्थापक देवेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र दुबे, संरक्षक एस.के. मिश्रा सहित सभी सदस्यों एवं प्राचार्य जयलाल मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।