बारात में उपद्रव: मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार, 6 नाबालिग भी शामिल

TEJASWI NATH SONI

May 1, 2026

थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम अमेरा में बारातियों के साथ मारपीट एवं वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 6 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपियों को हिरासत में लिया।

📌 क्या है मामला

प्रार्थी चंकी वर्मा द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 28 अप्रैल को ग्राम छिराही से बारात ग्राम अमेरा पहुंची थी। शाम करीब 6 बजे बाराती वाहन पंचायत भवन के पास खड़े थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।

मना करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर पत्थरों से वाहनों में तोड़फोड़ की और लाठी-डंडों से लैस होकर बारातियों से मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने चाकू लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ाया, वहीं कुछ बारातियों को बंधक भी बना लिया गया।

🚨 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पलारी, सिटी कोतवाली और भाटापारा ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित किया। लगभग एक घंटे के भीतर ही स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

👥 महिलाएं भी शामिल

इस घटना में कुछ महिलाएं भी शामिल पाई गईं, जिन्होंने उपद्रवियों को रोकने के बजाय उनका साथ दिया और मारपीट में सक्रिय भूमिका निभाई।

⚖️ दर्ज धाराएं

आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

👤 गिरफ्तार आरोपी

संदीप कोसरिया (28 वर्ष)

रोहित कोसरिया (35 वर्ष)

मोतीलाल कोसरिया (45 वर्ष)

गोकुल साहू (20 वर्ष)

बुगाला कोसरिया (30 वर्ष)

राज बाई कोसरिया (58 वर्ष)

संतोषी कोसरिया (40 वर्ष)

चंद्रिका धृतलहरे (45 वर्ष)

विधि से संघर्षरत 06 बालक

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment