कुसमुंडा नीलकंठ कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा, अन्य प्रांत के व्यक्ति बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कर रहे कार्य  

SARJU PRASAD SAHU

April 23, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, गैर राजनीतिक संगठन जिला कोरबा ने नीलकंठ कंपनी, कुसमुंडा में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा बाहर से आए मजदूरों और कामगारों को काम पर रखा जा रहा है, जबकि स्थानीय युवाओं की अनदेखी की जा रही है।

संगठन ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रमिकों के संबंध में पुलिस वेरिफिकेशन कराने और गेट जाम एवं उत्पादन रोकने की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व में एसईसीएल कुसमुंडा कार्यालय को पत्र दिया जा चुका है।

एक बार फिर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मांग की है कि बाहरी, गैर स्थानीय लोगों को हटाकर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही कंपनी में कार्यरत सभी गैर स्थानीय मजदूरों और कामगारों की पुलिस वेरिफिकेशन तथा चरित्र सत्यापन कराने की मांग भी पत्र में की गई है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो नीलकंठ कंपनी और एसईसीएल कुसमुंडा के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह निर्णय आज दिनांक 23.04.2026 को कुसमुंडा छत्तीसगढ़ महतारी अंगना में सैकड़ों बेरोजगार मजदूरों की उपस्थिति में लिया गया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment