जांजगीर। जिला कराते संघ जांजगीर-चांपा द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान कराते खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रविवार 10 मई को शील साहित्य परिषद सभा भवन जांजगीर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काली उपासक एवं तंत्रिकाचार्य गुरुजी सनत राठौर, बम्हनीडीह तहसीलदार शशिभूषण सोनी, समाजसेवी एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजा विभाग राईस किंग खूंटे, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र तिवारी, नेटबॉल संघ के सचिव राजेश राठौर, सक्ती कराते संघ के अध्यक्ष जी.आर. प्रधान, अरुण कश्यप एवं कराते संघ के प्रमुख वरुण पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि गुरुजी सनत राठौर ने कहा कि माता और गुरु का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन में प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कराते के माध्यम से युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि राईस किंग खूंटे ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आत्मरक्षा के साथ-साथ करियर निर्माण में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
तहसीलदार शशिभूषण सोनी ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए उचित मंच मिलना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को जितेंद्र तिवारी, वरुण पाण्डेय एवं राजेश राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला कराते प्रमुख रुक्मणि रानू एवं वीरेंद्र डडसेना ने किया।
इस अवसर पर वंशिका चौहान, प्रांजल अग्रवाल, वैभवी सिंह सिसोदिया, संगीता, नेहा यादव, आराधना खूंटे, निशि धीवर, दिव्यांश सिंह, रीना कश्यप, रणधीर राय, भूमि कृष्णा, शुभम साहू, अनिकेत साहू, एकता कंवर, आराध्या दुबे, अन्वेषा राठौर, सेसान देव गौतम, लक्ष्मणा साहू, आर्या राठौर, गरिमा राठौर, संगीता रातें, सिद्धि साहू, सरताज रातें, अन्वीक्षा तिवारी, आबया धानुका, मानसी अग्रवाल, पूर्वी कश्यप, हर्ष रातें, आकांक्षा सिंह, समर्थ सिंह, अनन्या राठौर, डूलीना साहू, मुस्कान कश्यप, दीपक साहू, तमन्ना राठौर, विशु वर्मा, आरुष तिवारी, मलीना कमल संडे, प्रगति सूर्यवंशी, लीजा महंत, किशन साहू, वैभव मिश्रा, अनमोल साहू, सेजल कंवर, झलक पटेल, जोयल लकड़ा, हिमांशु बरेठ, नैंसी सोनवानी, आहना शर्मा, सनय जांगड़े, स्वाति गढ़वाल, श्रेष्ठ द्विवेदी एवं हार्दिक राठौर को उपलब्धि सम्मान 2025-26 मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।