प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा
बलौदाबाजार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आज बलौदाबाजार के गार्डन चौक में कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के रुख के खिलाफ आयोजित किया गया।कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध देश की माताओं और बहनों का अपमान है, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने “देश की माताओं का ये अपमान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।