कोरबा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दंपत्ति की दर्दनाक मौत

SARJU PRASAD SAHU

April 21, 2026

नकटिखार बायपास पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नकटिखार बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बहरुराम रात्रे और उनकी पत्नी के रूप में हुई है।

कार्यक्रम में जा रहे थे दंपत्ति जानकारी के मुताबिक दोनों बालको नगर से गोढ़ी गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे।

कचन्दा नाला के पास हुआ हादसा घटना कचन्दा नाला के समीप हुई, जहां अचानक आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही टूटी सांसें हादसा इतना भीषण था कि बहरुराम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली।

जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment