पांच गांवों में हरि कीर्तन, गर्मी के बीच मोक्ष कुमार प्रधान की सेवा और भक्ति की मिसाल

SARJU PRASAD SAHU

May 4, 2026

महासमुंद/बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने जनसेवा और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने पथरला, बसना, बरगांव, मोहका और बिरसिंग़पाली सहित पांच गांवों में आयोजित हरि कीर्तन कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद उनका उत्साह और समर्पण देखने लायक रहा।

इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर मोक्ष कुमार प्रधान ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भक्ति में अपार शक्ति होती है, जो समाज को एकता और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ती है। हरि कीर्तन जैसे आयोजन न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रमों के दौरान गांव-गांव में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। हरि नाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने मोक्ष कुमार प्रधान का आत्मीय स्वागत किया और उनके साथ भक्ति रस में डूबकर कीर्तन का आनंद लिया।

भीषण गर्मी के बीच लगातार पांच गांवों में पहुंचकर कार्यक्रमों में शामिल होना उनके समर्पण और सक्रियता को दर्शाता है। सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न स्थानों पर उनकी उपस्थिति ने यह साबित किया कि जनसेवा के प्रति उनका संकल्प हर परिस्थिति में अडिग है।

ग्रामीणों ने कहा कि मोक्ष कुमार प्रधान केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में साथ निभाने वाले परिवार के सदस्य जैसे हैं। धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सहभागिता क्षेत्रवासियों के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।

इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश फैलाते रहें। अंत में उन्होंने सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की निरंतर उन्नति और खुशहाली के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment