कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी वृत्त पलारी की टीम द्वारा ग्राम चेरकपुर में कार्रवाई करते हुए आरोपी गणपत वर्मा पिता गोर्वधन वर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी चेरकपुर थाना पलारी के कब्जे से 32 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.76 बल्क लीटर पाई गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹3,200 आंका गया है।
आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।