युवा पत्रकार के हत्यारों को फांसी देने की मांग, श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

MOTI LAL

January 8, 2025

बलौदा बाजार। पिछले दिनों बीजापुर में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जघन्य हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने एवं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों बीजापुर में एक ठेकेदार द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जघन्य हत्या कर दी गई  जिसके लिए पत्रकार भवन कसडोल में बुधवार 8 जनवरी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल इकाई द्वारा सर्व प्रथम श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विवेक पटेल को ज्ञापन सौंपा गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में लगातार हो रहे पत्रकारों पर हमले से पत्रकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता करने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा एवं आश्रित एक व्यक्ति को शासकीय नौकरी दिए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर पत्रकार संघ के संरक्षक देवेंद्र साहू, अध्यक्ष साहेब लाल साहू, सचिव सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष गुनी राम साहू, उपाध्यक्ष युवराज यादव, विजय साहू, महेश शर्मा, मोती लाल बंजारे, जय  साहू, सोमेश्वर कमलवंशी, भानु प्रताप साहू, हेमंत बघेल,पुरुषोत्तम कैवर्त्य, जीवन लाल रात्रे, अमीर दास मानिकपुरी, संतोष कश्यप एवं केशव साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित थे।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “युवा पत्रकार के हत्यारों को फांसी देने की मांग, श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।”

Leave a Comment