वनांचल में फहरा सहकारिता का सतरंगी झंडा- युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

June 29, 2026

सोनाखान। देवरुम 29 जून छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 29 जून को सहकारिता स्थापना दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनाखान वनांचल की प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति चांदन के ग्राम देवरुम में सुबह 9 बजे सतरंगी झंडा फहराया गया।

कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया। झंडा फहराने एवं कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, सर्व आदिवासी समाज देवरी-सोनाखान के अध्यक्ष विजेंद्र पालेश्वर तथा प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति चांदन के प्रबंधक परशुराम नायक ने निभाई।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युधिष्ठिर नायक ने सहकारिता आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीणों एवं वनाश्रित समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी से सहकारिता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विजेंद्र पालेश्वर, परशुराम नायक, जान मोहम्मद खान, धोबा राम भोई, नीलांबर पटेल, लोकनाथ नागेश, बुधन सिंह पालेश्वर, जगत राम चौधरी, दीनानाथ चौहान, गुनसाय दाऊ, पंकज बरिहा, भगवान सिंह ठाकुर, राम कुमार नायक सहित समिति के सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह का समापन सहकारिता के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment