कसडोल। बलौदा बाजार जिला के कसडोल जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोलझर, ग्राम देवरुम के सरपंच पति जगमोहन लाल नायक एवं उनके साथियों के ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद लग रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमकुमारी पति मनोहर चौहान द्वारा पीएम आवास को तोड़ने का आरोप लगाया गया है, जबकि ग्राम सभा प्रस्ताव, पंचायत प्रस्ताव, रोजगार सहायक प्रतिवेदन, कोटवार प्रतिवेदन, सहमति पत्र, सब ग्राम वासियों के पक्ष में है, जिसे ग्राम के सबके समक्ष, सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन बनाने के लिए तोड़ा गया, जिसमें गांव वालों के समस्त कार्यक्रम छठी, बधाई, शादी विवाह, मर मीट, दशगात्र बारात स्वागत, आदि के लिए बनाई जाएगी।
दिनांक 19/5/25 को ग्राम में बैठक आयोजित कर इस विवादित जमीन व दुकान के लिए बना मकान को, मनोहर चौहान और नानकेश्वर पटेल को न देकर, ग्राम में रखने का निर्णय लिया गया था, जिसमें दोनों पक्ष के साथ समस्त ग्राम वासियों का हस्ताक्षर है।
हेमकुमारी पति मनोहर चौहान का पीएम आवास ग्राम के बस्ती में बना हुआ है, जहां आवास का लोगो बना था, जिसे बाद में मिटवा दिया और विवादित भूमि में जिओ टेक की छेड़खानी किया गया है, जिसकी भी छान बिन की जा रही है।
उक्त भूमि और दुकान के लिए बनाया गया दुकान की चाबी जो हेमकुमारी चौहान के पति ने कोटवार के माध्यम से ग्राम वासियों को सौंपा था जिसमें चावल गोदाम के रूप में और खाद गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था, जिसे छोटा पड़ने के कारण तोड़कर बड़ा बनाने की तैयारी की जा रही है, जो सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन बनेगा।