कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दो दिव्यांग बच्चों को प्रदान की व्हीलचेयर स्कूल आने-जाने और दैनिक कार्यों में मिलेगी सुविधा

TEJASWI NATH SONI

March 10, 2026

बलौदाबाजार, 10 मार्च 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दो दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान की।

व्हीलचेयर प्राप्त करने वालों में विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पिकरी के सुशांत केवट (पिता – भागवत प्रसाद केवट) तथा कसडोल निवासी राज मल्होत्रा (पिता – रोहित मल्होत्रा) शामिल हैं।

व्हीलचेयर मिलने से दोनों बच्चों को स्कूल आने-जाने के साथ-साथ दैनिक कार्यों में काफी सुविधा होगी। इस पहल से उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक सिनीवाली गोयल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment