बलौदाबाजार, 30 अप्रैल 2026। जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के टॉपर्स को लंच के लिए आमंत्रित किया। संयुक्त जिला कार्यालय के वेटिंग हॉल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे आत्मीय संवाद किया।
🍽️ अनौपचारिक माहौल में हुई चर्चा
लंच के दौरान वातावरण पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और अनौपचारिक रहा, जिससे विद्यार्थी सहज होकर अपनी बात रख सके। कलेक्टर ने छात्रों से उनके पसंदीदा विषयों, करियर योजनाओं और लक्ष्यों के बारे में चर्चा की।
🎯 दिए सफलता के मंत्र
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि—
लक्ष्य को हमेशा अपने दिल और दिमाग में रखें
कठिन समय में अपनी उपलब्धियों को याद करें
करियर का चयन अपनी रुचि के अनुसार करें, दबाव में नहीं
कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट वर्क और अनुशासन जरूरी है
😊 छात्रों के खिले चेहरे
जिले के सर्वोच्च अधिकारी के साथ बैठकर भोजन करना और सीधे संवाद करना विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। छात्रों ने बताया कि इस मुलाकात से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने लक्ष्यों को लेकर और अधिक गंभीर हुए हैं।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे भी उपस्थित रहे।