भाजपा पार्टी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पलारी के सिद्धेश्वर मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

June 11, 2026


पलारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मंडल पलारी द्वारा गुरुवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर एवं संत गुरु घासीदास बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला अध्यक्ष चरणदास तेहरवंश के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष यशवर्धन (मोनू) वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा तथा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भीम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर चरणदास तेहरवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में माखन महिलांगे, गोविंद घृतलहरे, खोजराम कोसले, प्रदीप कुर्रे, रमा बंजारे, संतोष वर्मा, भीष्म सोनवानी, खिलेश्वर घृतलहरे, चुरामणि साहू, ईश्वर बघेल, कांशी घृतलहरे, प्रदीप बघेल, निर्मला रजक, संतोषी मानिकपुरी, निशा मारकंडे, लखन यादव, कौशल साहू, योगेश योगी वर्मा, तुका वर्मा, राजेंद्र सोनवानी, बेदराम चेलक, तुलेश्वर चेलक, कन्हैयालाल सोनवानी, शिव कुमार, गौरव तेहरवंश, उमाशंकर बंजारे, सतरोहन मिरी, कुलेश्वर डहरिया, अजीत बंजारे, बिहस कलिहारी, सलोनी, तिलक भारद्वाज, सिनु जांगड़े, ओमप्रकाश बंजारे तथा दिलेश्वर सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment