महासमुंद/सिंघोड़ा | एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10.380 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 5,19,000 रुपये है, बरामद किया है। इसके अलावा 3 मोबाइल फोन (कीमत 30,000 रुपये) सहित कुल 5,49,000 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था गांजा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग 53 स्थित ग्राम रेहटीखोल के पास दो पिट्ठू बैगों में अवैध गांजा भरकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बलांगीर (ओडिशा) से गांजा खरीदकर फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में खुदरा बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(दो)(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
नाम उम्र पता
1- राकेश उर्फ राजू सिंह 50 वर्ष सधवापुर, थाना खखरेडो, फतेहपुर (UP)
2- विकास कुमार तिवारी 26 वर्ष मोहला चंदवारी, मनेन्द्रगढ, कोरिया (CG) (वर्तमान निवासी: वार्ड 04, अवंती विहार, रायपुर)
3- सतेन्द्र कुमार निर्मल 24 वर्ष पैंसा, थाना पैंसा, फतेहपुर (UP)
क्या बरामद हुआ?
गांजा: 10.380 किलोग्राम (कीमत 5,19,000 रुपये) 3 मोबाइल फोन: कीमत 30,000 रुपये कुल जप्ती: 5,49,000 रुपये
पुलिस की सख्ती जारी एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए इंटर-स्टेट, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। पुलिस जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सिंघोड़ा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।