बलौदाबाजार: जनगणना 2026 के प्रथम चरण का कार्य समय से पहले पूरा, विसंगतियों को 29 मई तक सुधारने के निर्देश
बलौदाबाजार, 28 मई 2026/ प्रमुख सचिव गृह श्रीमती निहारिका बारीक़ सिंह एवं जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल ने गुरुवार को कलेक्टर एवं चार्ज अधिकारियो की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक लेकर जनगणना 2026 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सुचिकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने तय समय से पूर्व कार्य पूर्ण करने पर प्रगणक सहित सभी अधिकारियो की सराहना करते हुए गणना डाटा में जो भी विसंगति है उसे 29 मई तक सुधार कर अपडेट करने के निर्देश दिये।
जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणकों के द्वारा संकलित डाटा में विसंगतियों के सम्बंध में बिंदुवार स्पष्टीकरण एवं उसमें सुधार के उपाय की जानकारी देते हुए पोर्टल में समय पर अपडेट करने के निर्देश दिये गए। डाटा सुधार के साथ ही एचएलबी नक्शा निर्माण का कार्य 2 जून तक पूरा रा करने कहा गया।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के सभी चार्ज अधिकारियो को निर्देशित किया कि राज्य कार्यालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आंकड़ों में जो भी विसंगति है उसे संसोधित कर तय समय पर पोर्टल में अपडेट करायें।
जनगणना 2026 अंतर्गत 1मई से शुरू हुए मकान सूचीकरण व गणना कार्य हेतु जिले में 1861 प्रगणक 309 सुपरवाइजर एवं गणना 1978 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं। जिले में मकान सुचिकरण का कार्य तय समय से पूर्व ही पूरा कर लिया गया है।