गिधौरी-टुण्डरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
बौदाबाजार/गिधौरी।
थाना गिधौरी-टुण्डरा पुलिस को अपराधियों और लुटेरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रास्ता रोककर राहगीरों के साथ कड़े और हाथ-मुक्के से बेरहमी से मारपीट कर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक बालिग आरोपी सहित विधि से संघर्षरत दो बालकों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक राहगीर को रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी। जब राहगीर ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी पीड़ित के गले से चांदी की चैन और उंगली से चांदी की अंगूठी लूटकर मौके से फरार हो गए थे।
घटना की शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाकर घेराबंदी की और आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
बरामदगी का विवरण:
- लूटी गई चांदी की चैन और चांदी की अंगूठी।
- वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- नितेश साहू (पिता: गणेश साहू, उम्र: 18 वर्ष 07 माह), निवासी: ग्राम नवापारा (धमलपुर), थाना गिधौरी-टुण्डरा।
- विधि से संघर्षरत 02 बालक (नाबालिग)।