बलौदाबाजार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, भारी मात्रा में मदिरा जब्त
बलौदाबाजार | 22 अप्रैल 2026 जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी मदिरा जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी वृत्त बलौदाबाजार की टीम ने वटगन (थाना पलारी) में दबिश दी। यहाँ आरोपी तुकेश्वर चंद्राकर (पिता दाउलाल चंद्राकर) के कब्जे से 40 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 72 बल्क लीटर है।
- बाजार मूल्य: जब्त शराब की कीमत लगभग 4,000 रुपये आंकी गई है।
- कानूनी कार्यवाही: आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) और 59 (क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
शराब तस्करी के साथ-साथ विभाग ने मदिरा दुकानों में हो रही अनियमितताओं पर भी कड़ा रुख अपनाया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि:
-
- आकस्मिक निरीक्षण: प्रभारी अधिकारी (वृत्त पलारी) ने मुड़पार सण्डी स्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण किया।
- पकड़ी गई गड़बड़ी: निरीक्षण के दौरान कर्मचारी सुरजराज को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर (ओवररेटिंग) पर शराब बेचते हुए पकड़ा गया।
- कठोर दंड: तत्काल कार्यवाही करते हुए दोषी कर्मचारी को सेवा से पृथक कर दिया गया है और उसे काली सूची (Blacklist) में डाल दिया गया है।
”जिले में अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचियों और लापरवाही बरतने वाले विभागीय कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।”
— आबकारी विभाग, बलौदाबाजार