वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

SARJU PRASAD SAHU

April 14, 2026

मालखरौदा। वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। साथ ही आदर्श समर कैंप का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा माल्यार्पण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। मुख्य अतिथि कवि वर्मा जी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रेरणा पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को आज के दिन की शुभकामनाएं दीं।

तत्पश्चात विद्यालय में आदर्श समर कैंप का विधिवत शुभारंभ किया गया। समर कैंप में कंप्यूटर ट्रेनिंग (Software, Hardware), Spoken English, Olympiad (IMO/NSO), Advance Maths, डांस, कुकिंग क्लास, इनडोर गेम्स, स्केटिंग आदि कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर नन्द कुमार रात्रे, सचिव; संचालक लालू गबेल; प्राचार्य बी. डी. मेहेर; पालकगण तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment