संविधान रक्षा मार्च में उमड़ा सोनाखान-बिलाईगढ़ का जनसैलाब, दीपक बैज के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

SARJU PRASAAD SAHU

November 27, 2026

युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने रायपुर में संविधान बचाओ रैली में लिया हिस्सा

सोनाखान। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर रायपुर में भव्य संविधान बचाओ रैली एवं संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व तथा प्रदेश प्रभारी सुखदेव सिंह भगत की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक कविता प्राण लहरे के साथ सोनाखान, बिलाईगढ़ एवं सरसीवां क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवां के अध्यक्ष भीषम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जान मोहम्मद खान, धरम सिंह रात्रे, दिनेश ठाकुर, दीपक ठाकुर, प्रवीण साहू, अरविंद मनहर, लता जाटवर, राजकुमार जांगड़े, अप्पू नवरंग, राकेश मानिकपुरी, मोहन कश्यप, विनोद साहू, यशवंत साहू, कोमल साहू, नीलकुमार पटेल, राम कुमार साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, अर्जुन रात्रे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन एवं मातृशक्ति की सहभागिता रही।

रैली के माध्यम से कांग्रेसजनों ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा का संदेश दिया। सोनाखान एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बनाया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment