संविधान बचाओ रैली में सोनाखान-बिलाईगढ़ से उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार – युधिष्ठिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

November 26, 2026

संविधान बचाओ रैली में सोनाखान-बिलाईगढ़ से उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार – युधिष्ठिर नायक

​बिलाईगढ़ / सोनाखान – राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र और सोनाखान ब्लॉक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित इस महाअभियान में क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

​

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव सिंह भगत की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर में यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ। रैली में प्रदेश भर के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने शिरकत कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

​

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरे के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला रायपुर पहुंचा। इस दौरान प्रमुख रूप से:

  • ​युधिष्ठिर नायक (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान)
  • ​लकेश्वर देवांगन (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़)
  • ​भीषम साहू (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा)

​इन तीनों ब्लॉक अध्यक्षों की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस ऐतिहासिक रैली में जान मोहम्मद खान, धरम सिंह रात्रे, दिनेश ठाकुर, दीपक ठाकुर, प्रवीण साहू, अरविंद मनहर, लता जाटवर, राजकुमार जांगड़े, अप्पू नवरंग, राकेश मानिकपुरी, मोहन कश्यप, विनोद साहू, यशवंत साहू, कोमल साहू, नीलकुमार पटेल, राम कुमार साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद और अर्जुन रात्रे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति (माताएं-बहनें), युवा साथी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए।

​कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने रैली में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग और एकजुट है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment