वैवाहिक समारोह में शामिल होकर समाज के पदाधिकारियों ने नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

SARJU PRASAAD SAHU

November 27, 2026

रायपुर। आज पटेल भवन तोरवा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की जिला सचिव कुमारी शारदा यादव के वैवाहिक शुभ अवसर पर समाज के प्रदेश, जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारीगण शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री चंदराम यादव प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सैलाना बी.एल. यादव जिला अध्यक्ष श्री दीपक यादव प्रदेश संयुक्त सचिव श्री मनोज यादव महानगर इकाई अध्यक्ष बिलासपुर श्री ओंकार यादव जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव जिला महामंत्री श्री मनीराम यादव जिला मीडिया प्रभारी श्री परदेशी यादव जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव जिला महिला अध्यक्ष सु श्री दीपा यादव श्रीमती सुनीता यादव एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती शारदा यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, विश्वास, समर्पण और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment