छुरा में आम आदमी पार्टी ने मनाया संविधान दिवस एवं पार्टी का स्थापना दिवस, बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह को किया नमन,

BHUPENDRA SINHA

November 26, 2026

छुरा/ गरियाबंद :-  छुरा नगर के विश्राम गृह में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका को याद किया। साथ ही भारतीय संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान और सामाजिक समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

वहीं आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चमन यादव, लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल यादव, जिला महासचिव इरफान खान, जिला संगठन मंत्री दुर्वास नेताम, खेम ठाकुर, ईश्वर पटेल, नवीन गायकवाड़, जीशान मेमन, सोहेल अली, शाहिद खान, दिनेश साहू, नूतन साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment