अर्णव के बाद ‘अकवान’ का कहर! आसमान से बरसी आफत ने किसानों की सालभर की मेहनत पर फेरा पानी
रिकोकला –19 नवंबर की रात से लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने धान की फसल को किया तबाह, खेतों में खड़ी और कटी फसल बर्बादी की कगार पर। आखिर कब जागेगा प्रशासन, कौन बनेगा अन्नदाताओं का सहारा?
प्रकृति की दोहरी मार ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। पहले अर्णव चक्रवात के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और अब अकवान के प्रभाव से 19 नवंबर की रात से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खेतों में पककर तैयार धान की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई है। कहीं खेतों में खड़ी फसल गिरकर बिछ गई है, तो कहीं कटी हुई धान की फसल पानी में डूबकर खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है।
जिस फसल को तैयार करने के लिए किसानों ने दिन-रात एक कर दिया, अपनी मेहनत, पूंजी और खून-पसीना लगा दिया, वही फसल आजकी आंखों के सामने बर्बाद हो रही है। खाद, बीज, कीटनाशक, मजदूरी और खेती के लिए लिया गया कर्ज अब किसानों के सामने एक बड़ी आर्थिक चुनौती बनकर खड़ा है।
ऐसे कठिन समय में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन की नजर किसानों की इस बदहाल स्थिति पर कब पड़ेगी? क्या प्रभावित गांवों और खेतों का तत्काल सर्वे कराया जाएगा? क्या फसल नुकसान का उचित आकलन कर किसानों को मुआवजा एवं फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा?
*वहीं, कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के लिए सरकार क्या ठोस कदम उठाएगी? क्या किसानों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए कर्जमाफी जैसी राहत मिलेगी?*
आज किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल राहत, निष्पक्ष सर्वे और उनके नुकसान की भरपाई चाहिए।
अन्नदाता देश का पेट भरता है, लेकिन जब उसी अन्नदाता की मेहनत प्रकृति की मार से बर्बाद हो जाए, तो उसकी पीड़ा को समझना और उसे सहारा देना शासन-प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
खेती बर्बाद हुई है, उम्मीदें नहीं; अब सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों के टूटते हौसलों को राहत और न्याय का सहारा दे।
Related posts:

SP Bhavana Gupta Holds Crime Review Meeting; पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ली अपराध समीक्षा बैठक — ल...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया कलाकारों ने नेवता, 26 अगस्त को सतनाम पंथी महोत्सव में होंगे शामिल
