बीआरसी प्रोजेक्ट-2 की सराहनीय पहल: बसंतपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 180 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

SARJU PRASAAD SAHU

November 17, 2026

बीआरसी प्रोजेक्ट-2 जिला सक्ती की पहल, ग्रामीणों को बीपी, शुगर और खून की जांच के साथ निःशुल्क दवाइयां एवं स्वास्थ्य परामर्श मिला

डभरा। ग्राम पंचायत बसंतपुर के बीच बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में बीआरसी प्रोजेक्ट-2 जिला सक्ती के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत बसंतपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की बीपी, शुगर एवं खून की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता प्रदान की गई।शिविर में लेप्रोसी मिशन बीएल होम अस्पताल से डॉ. सरोन सोना, किरण मसीह, नेहा धिवर, दीशा सहिस, ट्विकल राठौर, रिंकी सिंह, रामकुमार ध्रुव, रेशराम तथा मितानिन लक्ष्मीन सारथी, गंगोत्री माली एवं प्रमिला माली उपस्थित रहीं।

वहीं लेप्रोसी मिशन के बीआरसी प्रोजेक्ट से कार्यक्रम अधिकारी किश्मत नंदा, एमटीएफ प्रोजेक्ट से अनिल धिवर, पीआईएफ से श्याम चन्द्रा, सीडीओ मनोज नाग, सीडीओ प्रितम मानिकपुरी एवं कार्यकर्ता अमिलाल घृतलहरे ने शिविर में अपनी सहभागिता निभाई।इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में ग्राम पंचायत बसंतपुर की उपसरपंच विमला पटेल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले बीआरसी प्रोजेक्ट की टीम एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment