शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गबौद में आज 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

November 14, 2026

पलारी ।पलारी ब्लाक अंतर्गत ग्राम गबौद के विद्यालय परिसर में सुबह से ही रंग-बिरंगी रंगोली, फूलों और बच्चों की चहक से सजा हुआ था। पीले भवन के सामने लगे टेबल पर चाचा नेहरू, छत्तीसगढ़ महतारी, सरस्वती माता और महापुरुषों के चित्र रखकर माल्यार्पण किया गया और केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के भव्य स्वागत से हुई। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को न्योता भेजकर बुलाया। विद्यालय पहुंचने पर बच्चों का *पुष्प वर्षा कर और माथे पर टीका लगाकर* ससम्मान स्वागत किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

इसके बाद विद्यालय में *रंगोली, एक्टिंग, गीत, नृत्य, भाषण और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों* का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली में बच्चों ने बाल दिवस और चाचा नेहरू के चित्र बनाए, वहीं एक्टिंग में बच्चों ने समाज को शिक्षा, स्वच्छता और सत्य का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के *सभी छात्र-छात्राओं को कलम, कॉपी देकर ससम्मान सम्मानित किया गया* और उन्हें आगे बढ़कर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही सभी बच्चों को *मिठाई, चॉकलेट और स्वादिष्ट नाश्ता* कराया गया। पूरे विद्यालय में त्योहार जैसा माहौल रहा। शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर भोजन किया और उनके साथ खुशियाँ साझा कीं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक / शिक्षक उन्नयन कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष *विक्रम राय गुरुजी* ने कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे, इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज बच्चों को सिर्फ सम्मान नहीं दिया गया, बल्कि उन्हें यह एहसास कराया गया कि वे हमारे लिए सबसे कीमती हैं। बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।” उन्होंने कहा कि गबौद विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। पालकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों को खूब प्यार दें, उनकी प्रतिभा को पहचानें और उन्हें नियमित विद्यालय भेजें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक दानेश्वर साहू, पूनम दर्रो, विक्रम राय, सीमा मनहरे, भवानी चंद्राकर, कौशिल्या सोनकेवरे, किरण घृतलहरे, भूमिका वर्मा समस्त शिक्षकगण, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment